नई दिल्ली: आजकल कार कंपनियों में फ्लाइंग कार बनाने की होड़ मची हुई है । बोइंग, टेर्राफ्यूजिया, सुबारू जैसी कई कंपनियां लगातार इस प्रयास में जुटी हैं। अब इस कड़ी में जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भी अपनी एक नई ड्यूअल मोड कार को पेटेंट कराया है। इस कार में व्हील रोटर्स का प्रयोग किया गया है। हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल इंफोर्मेशन सामने नहीं आई है लेकिन फिर भी आज हम आपको इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।