आपको बता दें कि इस कार को 2012 में टोयोटा और बीएमडब्ल्यू के बीच एक प्रोजेक्ट की सीरीज के तहत बनाना शुरू किया था। इसका प्रोडक्शन नई BMW Z4 के साथ किया जाएगा। पावर की बात करें, तो नई सुप्रा में बीएमडब्ल्यू से लिया गया 3.0-लीटर इंजन होगा। यह इंजन 340hp की पावर और 475Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो कार की रियर वील्ज में पावर देगा।