My Eco Energy नाम की कंपनी ने इस डीजल का निर्माण किया है। बता दें कि ये देश में मौजूद पहला ऐसा डीजल है जो EURO VI norms को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बारे में माय इको इनर्जी के को फाउंडर संतोष वर्मा बताते हैं कि, ये एक सामान्य डीजल की तुलना में कई मायनों में बेहद ही खास है। ये डीजल न केवल प्रदूषण कम करता है बल्कि ये बेहतर माइलेज के साथ ही स्मूथ राइडिंग भी प्रदान करता है। गौरतलब हो कि, जिस प्रकार के ईंधन का हम प्रयोग करते हैं उसका सीधा असर हमारी गाड़ी के इंजन और परफार्मेंस पर भी पड़ता है।