4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 14,580 रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki Vitara Brezza, यहां जानें खरीदने का पूरा प्रोसेस

मारुति सुजुकी ने विटारा ब्रेजा की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। (Vitara Brezza) सिर्फ डीजल इंजन में आती है, लेकिन उसके बाद भी इसकी बिक्री अधिक हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 4 Jul 2018, 2:09 PM IST

Car

सिर्फ 14,580 रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki Vitara Brezza, यहां जानें खरीदने का पूरा प्रोसेस

अगर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बात होगी तो उसमें सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) होगा। जी हां 2016 में लॉन्च हुई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। आज हम यहां ये जानेंगे कि विटार ब्रेजा में ऐसी क्या खासियतें कि ये एसयूवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

माइलेज
अगर माइलेज की बात की जाए तो मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का माइलेज किसी भी एसयूवी के मुकाबले काफी ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का मैनुअल और आॅटोमैटिक वेरिएंट प्रति लीटर में 24.28 किमी का माइलेज देती है।

इन वेरिएंट्स में आती विटारा ब्रेजा
भारत में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा मैनुअल मॉडल LDi, VDi, ZDi, ZDi+ और ZDi+ ड्यूल टोन जैसे पांच वेरिएंट में आती है।
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा एएमटी मॉडल VDi AGS, ZDi AGS, ZDi Plus AGS, ZDi Plus ड्यूल टोन AGS जैसे चार वेरिएंट में आती है।

फीचर्स
इसके टॉप मॉडल में 17 इंच के एलॉय व्हील, डेटाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विटारा ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन में आती है, लेकिन उसके बाद भी इस गाड़ी की बिक्री इतनी ज्यादा हो रही है। अब इस गाड़ी का आॅटोमैटिक वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki के इस शोरूम में मात्र 15-16 हजार रुपये में मिल रही है कार

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस गाड़ में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 2 व्हील ड्राइव इस कार में 48 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

ईएमआई पर ऐसे खरीद सकते हैं
अगर आप इस कार को ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको सिर्फ 14,580 रुपये प्रति माह देने होंगे और ये कार आपकी हो जाएगी। इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 728,171 रुपये है, जिस पर आरटीओ टैक्स और इंश्योरेंस का पैसा मिलाकर कीमत 818,849 रुपये हो जाएगी। अगर ग्राहक 1,44,395 रुपये की डाउन पैमेंट देता है तो उसे 60 महीनों तक सिर्फ 14,580 रुपये देने होंगे। ये ईएमआई 10.75 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से है जो कि अलग-अलग बैंकों के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकती है।