14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए अवतार में आईं Volkswagen की ये तीन कारें, फीचर्स ऐसे कि दिल आ जाएगा

फॉक्सवैगन वेन्टो, फॉक्सवैगन एमियो और फॉक्सवैगन पोलो का लेटेस्ट वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यहां जानें कैसी होंगी ये कारें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:56 AM IST

Volkswagen

नए अवतार में आईं Volkswagen की ये तीन कारें, फीचर्स ऐसे कि दिल आ जाएगा

जर्मनी की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने भारत में अपनी 3 कारों के स्पेशन एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। अब वेन्टो, एमियो और पोलो स्पोर्ट वेरिएंट में भी नजर आएगी। आइए जानते हैं कैसे हैं इन तीनों कारों के लेटेस्ट वेरिएंट और कैसे हैं उनके फीचर्स।

फॉक्सवैगन ने इस तीनों कारों को कुछ बदलावों के साथ बाजार में पेश किया है। इन तीनों कारों में ग्लॉसी ब्लैक रूफ फॉइल, साइड फॉइल, रियर में ब्लैक फिनिश स्पॉइलर और कार्बन फिनिश वाले ओवीआरएम कैप दिए गए हैं।टेक्नोलॉजी की बात की जाए तो इन तीनों ही कारों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। ये तीनों कारें भारत के सभी डीलरशिप्स पर मौजूद होंगी।

ये भी पढ़ें- कार में लगे एयरबैग्स जान बचाने में ऐसे करते हैं मदद, आप भी जान लें ये फीचर्स

इंजन और पावर की बात की जाए तो फॉक्सवैगन पोलो में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर एमपीआई इंजन दिया गया है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 95 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में पहले के मुकाबले हल्का इंजन लगाया गया है जो कि माइलेज के लिहाज से काफी अच्छा है और अब ये कार प्रति लीटर में 18.78 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

फॉक्सवैगन एमियो में पहले जैसा ही इंजन दिया गया है जो जैसा कि पोलो में लगाया गया है। कंपनी भारतीय लोगों को हिसाब से कार तैयार कर रही है और भारत में अधिक माइलेज वाली कारों को ज्यादा पसंद किया जाता है इसलिए फॉक्सवैगन भारत में छोटे इंजन वाली कारों को बनाने पर ज्यादा जोर दे रहा है। कंपनी स्पेशन स्पोर्ट एडिशन के जरिए लोगों को बेहतरीन और शानदार यात्रा का अनुभव देना है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो फॉक्सवैगन स्पोर्ट एडिशन पोलो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.41 लाख रुपये तय की गई है। फॉक्सवैगन स्पोर्ट एडिशन एमियो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये तय की गई है। फॉक्सवैगन स्पोर्ट एडिशन वेन्टो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपये तय की गई है।