
ऑडी और मर्सिडीज को टक्कर देगी Volvo XC40, बुकिंग हुई शुरू
स्वीडन की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी वॉल्वो (Volvo) जल्द ही अपनी नई एसयूवी एक्ससी40 (Volvo XC40) को भारत में लॉन्च करने वाली है। अब इस एसयूवी की बुकिंग भारतीय डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है और जुलाई से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये गाड़ी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो वॉल्वो एक्ससी40 में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 190 एचपी की अधिकतम पावर और 400 एनएम का टार्क जनरेट करेगा। सिंगल पॉवरट्रेन आॅप्शन वाला ये इंजन 8 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी को पेट्रोल इंजन में कुछ समय बाद लॉन्च कर सकती है।
ये भी पढ़ें- अंबानी के बेटे से लेकर आलिया भट्ट के पास है ये लग्जरी गाड़ी, जानें आखिर क्या है इसमें खास
वॉल्वो एक्ससी40 पहले से ही ब्रिटेन में बिक रही है और डिमांड काफी ज्यादा हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रति माह लगभग 2 हजार से ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। भविष्य को देखते हुए वॉल्वो पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी बनाने के बारे में विचार कर रही है और एक्ससी40 भी इलेक्ट्रिक होकर आ सकती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारत में इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 43 से 45 लाख रुपये तक हो सकती है।
इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलए (Mercedes-Benz GLA), ऑडी क्यू3 (Audi Q3) और बीएमडब्ल्यू एक्स1 (BMW X1) से हो सकता है।
Published on:
30 May 2018 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
