मिली जानकारी के अनुसार, वोल्वो एक्ससी40 ईवी को पोलस्टार के बाद बाजार में उतारा जाएगा, पोलस्टार 2019 में लॉन्च हो सकती है। जब बाजार में एक्ससी40 एसयूवी इलेक्ट्रिक कार आ जाएगी तो उसके बाद एक्ससी90 इलेक्ट्रिक कार पर भी काम किया जाएगा। जब ये दोनों कार इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च हो जाएंगी तो उसके बाद इनको पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स में भी बेचा जाएगा। वॉल्वो पहले से ही एक्ससी 90 टी-8 एक्सीलेंस प्लग इन हाइब्रिड मॉडल भारत में बेचती है। अगर इस कार की कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.31 करोड़ रुपये है।