
भारत में सिर्फ इन खास लोगों को मिलती है नीले रंग की नंबर प्लेट, वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसी भी कार की पहचान उसकी नंबर प्लेट से होती है। कार के ऊपर जो नंबर दिया गया होता है वो व्हीकल के मालिक और उनके पते के हिसाब से पंजीकृत किया गया होता है। कुछ कारों के नंबर सामान्य कारों से बिल्कुल अलग होते हैं, जिनको देखकर कई बार आपने भी सोचा होगा कि ये कैसी नंबर प्लेट है।
किसी भी सामान्य गाड़ी में सफेद रंग की नंबर प्लेट दी गई होती है और उस पर काले रंग से नंबर लिखा गया होता है। इस तरह की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल निजी तौर पर किया जाता है। सामान्य तौर पर ऐसी गाड़ियां आम लोगों के पास होती हैं और वो उनका इस्तेमाल घूमने जाने, ऑफिस या अन्य किसी भी कार्य के लिए इस्तेमाल करते हैं।
कुछ कारों पर नीले रंग की नंबर प्लेट दी गई होती है, जिनको देखने के बाद आपने सोचा होगा कि भला ये कैसी नबंर प्लेट है। जी हां नीले रंग की नंबर प्लेट बेहद खास होती हैं और इनका इस्तेमाल एक आम इंसान नहीं कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इनका इस्तेमाल आम इंसान नहीं कर सकता है तो भला कौन करता होगा? आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि जिन कारों पर नीले रंग की नंबर प्लेट होती है और उनपर सफेद अक्षरों से लिखा गया होता है तो ऐसी कारों का इस्तेमाल एंबेसडर द्वारा किया जाता है। जैसे भारत में दूसरे देशों के दूतावास या राजनयिक नीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन नबंर प्लेट पर राज्य के कोड की जगह, जिस देश की कार होती है उनका कोड दिया गया होता है। अब आपको पता चल गया होगा कि आखिर नीले रंग की नंबर प्लेट का क्या राज है और किस तरह के लोग ऐसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते हैं।
Published on:
24 Jul 2018 10:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
