16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इसलिए नेताओं की पहली पसंद है Mahindra Scorpio, ताकत के साथ मिलते हैं ये खास फीचर्स

जिन लोगों को दमदार एसयूवी पसंद आती है तो Mahindra Scorpio उन्हीं के लिए बनी है। यहां हम जानेंगे कि स्कॉर्पियो क्यों लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 27 Jun 2018, 9:30 AM IST

Mahindra Scorpio

तो इसलिए महिंद्रा स्कॉर्पियो है नेताओं से लेकर आम आदमी की पहली पसंद

भारत में पिछले कुछ सालों से एसयूवी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन एसयूवी लॉन्च करती रहती हैं। एक एसयूवी है जो सिर्फ नेताओं के पास ही नहीं बल्कि आम लोगों के पास भी नजर आती है। जी हां महिंद्रा की स्कॉर्पियो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है, क्योंकि इसका लुक और इसका अन्य एसयूवी के मुकाबले किफायती होना इसे सबसे ज्यादा खास बनाता है। जो लोग एक दमदार एसयूवी की चाहत रखते हैं तो स्कॉर्पियो उन्हीं के लिए बनी है। यहां हम जानेंगे कि महिंद्रा स्कॉर्पियो क्यों लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है।

डिजाइन
महिंद्रा स्कॉर्पियो का फ्रंट और रियर डिजाइन बिल्कुल अलग और बेहतरीन है। इसका ग्रिल, बंपर, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, शानदार हेडलाइट्स इसे दमदार एसयूवी बनाते हैं। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है।

इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6 इंच का टच स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम है, पार्किंग के वक्त रियर व्यू देखे जा सकते हैं। एबीएस, जीपीएस नेविगेशन, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, टायरट्रॉनिक्स, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ड्यूल एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर हैंडलिंग की बात की जाए तो स्कॉर्पियो को चलाने में काफी आनंद आता है।

कुछ इस प्रकार है कीमत...
महिंद्रा स्कॉर्पियो की शुुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.09 लाख रुपये है।
एस 3 4×2- एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.09 लाख रुपये
एस5 4×2- एक्स शोरूम कीमत लगभग 11.92 लाख रुपये
एस7 4×2- एक्स शोरूम कीमत लगभग 13.04 लाख रुपये
एस7 4×2- एक्स शोरूम कीमत लगभग 13.35 लाख रुपये
एस11 4×2- एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.15 लाख रुपये
एस11 4×4- एक्स शोरूम कीमत लगभग 16.39 लाख रुपये