10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से लेकर ब्लादिमिर पुतिन तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोग यूज करते हैं ये गाड़ियां

किसी भी देश का हेड होना बच्चों का खेल नहीं है। हर वक्त लोगों को काम के चलते अलग-अलग लोगों से मिलना होता है। इसके अलावा उनकी सिक्योरिटी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 Jun 2018, 12:11 PM IST

luxury car

पीएम मोदी से लेकर ब्लादिमिर पुतिन तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोग यूज करते हैं ये गाड़ियां

नई दिल्ली: किसी भी देश का हेड होना बच्चों का खेल नहीं है। हर वक्त लोगों को काम के चलते अलग-अलग लोगों से मिलना होता है। इसके अलावा उनकी सिक्योरिटी भी बड़ा मुद्दा होता है। इसलिए ये लोग ऐसी गाड़ियां इस्तेमाल करते हैं। जो न सिर्फ इनकी जरूरतें पूरी करें बल्कि इनके स्टेटस को भी मैच करें। तो चलिए आज आपको बताते है ऐसी ही 5 गाड़ियों के बारे में जो हेड ऑफ स्टेट इस्तेमाल करते हैं।

नरेन्द्र मोदी-BMW 760Li

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लोगों में से एक हैं, नरेन्द्र मोदी BMW 760Li यूज करते हैं। ये गाड़ी BMW की नॉर्मल 7 सीरीज नहीं है बल्कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस गाड़ी में VR7 ग्रेड की बैलिस्टिक प्रोटेक्शन फैसिलिटी है। इस गाड़ी के खुछ फीचर्स VR10 से भी मिलते-जुलते हैं।ये गाड़ी ak-47 जैसे हथियार के वार को दूर से ही डिटेक्ट कर सकती है।इसके अलावा इस गाड़ी में फायरप्रूफ ऑक्सीजन टैंक भी होता है जो इमरजेंसी सिचुएशन में इसमें बैठने वाले को ऑक्सीजन सप्लाई कर सकती है।इसके साथ ही इस गाड़ी में अपनी कम्यूनिकेशन लाइन होती है।सबसे बड़ी बात इस गाड़ी में 6 लीटर कैपासिटी का VR12 पेट्रोल मोटर होता है जो 538.5BHP का पॉवर जनरेट करता है।

ब्लादिमिर पुतिन-Cortege limousine

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन पहले Mercedes-Benz W221 S-Class यूज करते थे लेकिन फिलहाल वो रूस में बनी Limousine का इस्तेमाल करते हैं। बताया जाता है इसके लिए जर्मनी की Porsche और Bosch जैसी कंपनियों की हेल्प लेकर इसे बनाया गया है।

600 hp टर्बो चार्ज्ड V8 इंजन वाली इस गाड़ी में कई सारे हथियार होते हैं इसके अलावा इसका आलाशान केबिन काफी पापुलर है।

शी जिनपिंग-Hongqi HQE

शी जिनपिंग के बारे में आखिर कौन नहीं जानता।6.0-litre V12 इंजन वाली ये लिमोजीन 400bhpपॉवर जनरेट करती है।इस गाड़ी की खास बात ये है कि ये चीन में ही पूरी तरह से बनी है।सुरक्षा के मामले में इस गाड़ी का कोई सानी नहीं है बुलेट से लेकर लैंडमाइन तक के विस्फोट को ये गाड़ी बर्दाश्त कर सकती है।इस गाड़ी में ओपन टॉफरूफ फेसिलिटी है जो चीन के लोगों से मिलने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

डोनाल्ड ट्रंप-Cadillac One

यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के प्रेसीडेंट डोनॉल्ड ट्रंप Cadillac One का इस्तेमाल करते हैं। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ी माना जाता है।Cadillac One का निर्माऩ जनरल मोटर्स ने स्पेशली अमेरिकन राष्ट्रपति के लिए किया है। 8लीटर पेट्रोल इंजन वाली ये गाड़ी 800bhp पॉवर जनरेट करते हैं।स्पीड की बात करें तो इसकी मैक्सिमम स्पीड 150 किमी प्रति घंटा होती है।सुरक्षा की बात करें तो गोली से लेकर माइन्स के अटैक को भी ये बर्दाश्त कर सकती है।इस गाड़ी में नाइट विजन और स्पेशल कम्यूनिकेशन लाइन होती है, इसके अलावा इस गाड़ी में प्रेसीडेंट के ब्लडग्रुप का ब्लड हमेशा होता है ताकि इमरजेंसी में यूज किया जा सके।