कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं की इस पुरातन देशी किस्म पर परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला कि बगैर कीटनाशक और रासायनिक खाद के इसकी पैदावार की जा सकती है। इस गेहूं की पैदावार प्रति एकड 12 से 15 क्विंटल होती है जबकि अन्य किस्म का गेहूं प्रति एकड 15 से 20 क्विंटल होता है। इस किस्म में ग्लूटेन और ग्लाइसीमिक तत्व कम होने के कारण डायबिटीज पीडितों में इसकी मांग बहुत है।