(राजेन्द्र सिंह जादोन की रिपोर्ट)
चंडीगढ। पंजाब के बंगा में शुक्रवार को सुबह जो नजारा दिखा, एक बारगी उसने फिल्मी सीन जैसा आभास दिया। दरअसल हुआ यूं कि बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से सरेराह बैग छीनने की कोशिश की, जिसमें रुपए रखे हुए थे। इस दौरान जब कर्मचारी ने प्रतिरोध किया और बदमाश खुद को ही मुश्किल में पाने लगे, तो उन्होंने कर्मचारी को ही गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बदमाशों के फरार होने के बाद लोगों ने घायल कर्मचारी के बारे में पुलिस को सूचना दी और फिर उसे लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया जा सका। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस को पीडि़त कर्मचारी से पूछताछ में लगे सुराग के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने की उम्मीद है।