8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में शामिल खालिस्तान समर्थक उत्तरप्रदेश के शामली से गिरफ्तार

इन अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया था कि उनका सम्बन्ध खालिस्तान लिबरेशन फ्रन्ट से है और...

less than 1 minute read
Google source verification
file photo

file photo

(चंडीगढ): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में शामिल एक खालिस्तान समर्थक उत्तरप्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले राजस्थान के बीकानेर से जरमन सिंह नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि खालिस्तान समर्थक करम सिंह को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था। प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश के मामले में ही गुरूवार को राजस्थान के बीकानेर जिले से गिरफ्तार किए गए जरमन सिंह को भी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर ले जाया जाएगा।

पिछले दो अक्टूबर को शामली जिले में पुलिस कर्मियों की राइफलें छीनने की घटना के सिलसिले में ये गिरफ्तारियां की गई तो पूछताछ में प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश का खुलासा भी हुआ। इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य अभियुक्त दस दिन के पुलिस रिमांड पर है। इन अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया था कि उनका सम्बन्ध खालिस्तान लिबरेशन फ्रन्ट से है और उन्होंने राजनीतिक रैलियों के दौरान प्रकाश सिंह बादल पर हमले की योजना बनाई थी।