पंजाब कांग्रेस के नेता और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जिस दिन का उन्हें इंतजार था, वह आखिरकार आ गया है। उन्होंने गुरुपर्व के दिन होने जा रही गठबंधन की घोषणा को पंजाब और कांग्रेस के लिए अच्छा दिन बताया। वड़िंग ने आरोप लगाया कि पिछले ढाई से तीन साल से दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर पर्दे के पीछे बातचीत चल रही थी, लेकिन जनता के सामने अलग-अलग बातें कही जा रही थीं।