दरअसल, 19 नवंबर को पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुंभम शर्मा और कुछ कार्यकर्ताओं ने पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन PCS परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आयोग के दफ्तर में घुस गए, कार्यालय बंद कर दिया और दीवार पर 'PPSC चोर' लिख दिया। इस मामले में पुलिस ने शुंभम शर्मा और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।