10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार वर्षा से पंजाब में रेड अलर्ट,तीन नदियों के कैचमेंट क्षेत्रों में और अधिक सतर्कता

सेना को भी सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसे साथ ही आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय किए गए है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 24 Sep 2018, 7:03 PM IST

(चंडीगढ): पंजाब में लगातार वर्षा के मद्देनजर सोमवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी जिलों के प्रशासन को स्थायी रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। सेना को भी सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसे साथ ही आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय किए गए है।

जिलों के प्रशासन को बाढ के पानी की निकासी के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। तीन नदियों के कैचमेंट इलाके के जिलों को बाढ की हालत में लोगों की निकासी के लिए नावें व अन्य साधन तैयार रखने को कहा गया है। सिंचाई व ड्रेनेज स्टाफ की छुटटियां रद्य कर दी गई है। भाखडा ब्यास प्रबन्ध मंडल के अनुसार पोंग बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। बांध की भराव क्षमता 1400 फीट है और अभी तक जलस्तार 1385 फीट पर पहुंच गया है। बांध के गेट नम्बर 52 से पानी छोडे जाने की स्थिति में मुकेरियां,दसूहा और टांडा सबडिवीजन को खतरा बताया जा रहा है।


कल राज्य में बंद रहेंगे कॉलेज व स्कूल

तेज बारिश की संभावना के चलते सीएम की ओर से सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा करने को लेकर बैठक बुलाई गई थी। भारी बारिश के की संभावना के चलते एहतियात बरतते हुए मंगलवार को राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे।

हिमाचल में उफन रही नदिया,उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

पंजाब के साथ ही अन्य राज्यों में बरसते बादल चिंता का कारण बन गए है। हिमाचल में हो रही लगातार बारिश ने बाढ का रूप ले लिया है इससे सभी नदियां उफान पर है। पानी से लबालब नदी में बहकर एक आदमी के मरने की भी ख़बर है। उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढे: VIDEO में देखिए कैसे एयरफोर्स के जवानों ने हिमाचल के ब्यास नदी में फंसे 2 युवकों को 16 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला