सी.बी.आई. के कील कंवर पाल सिंह ने अदालत में दलील देते हुए कहा कि राजेश और उसकी पत्नी ने 13 साल में 56 लाख रुपए की सैलरी ली, लेकिन इनके पास से अलग-अलग स्रोतों से 1 करोड़ 36 लाख रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति मिली। ये संपत्ति इनके पास किसान विकास पत्र, बैंक सेविंग, एफ.डी., पोस्ट ऑफिस सेविंग और प्लॉट के रूप में थी।