17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर छतरपुर में 12 घंटे के अंदर दो गैंगवार, एक की हत्या, दो और युवकों को मारी गोली

लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं, पुलिस की उदासीनता से हावी हुए बदमाश
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Deepak Rai

•

Updated: 2 Mar 2018, 3:31 PM IST

gangwar in chhatarpur

gangwar in chhatarpur

छतरपुर। शहर में इन दिनों दहशत का माहौल है। हर दूसरे दिन कहीं न कहीं गोली चल रही है। हत्याएं हो रही हैं, लूट और चोरी की वारदातों दिनदहाड़े हो जाती है। जिला पुलिस के तीन थानों का बल भी यहां के अपराधियों से नहीं निपट पा रही है। एक महीने के अंदर दर्जनभर से ज्यादा फायरिंग के केस हो चुके हैं। बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौत के पहले वह घायल हालत में पुलिस और परिजनों से मदद मांगता रहा, लेकिन पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी उस तक नहीं पहुंच पाई। नतीजतन उसकी तडप-तडपकर मौत हो गई। दूसरी घटना गुरुवार को दिनदहाड़े विश्वनाथ कॉलोनी में हुई जहां पर पुरानी रंजिश पर दो युवकों को गोली मार दी गई। एक की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है। एक दिन पहले भी हनुमान टौरिया के पीछे निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

सीने में गोली मार की युवक की हत्या, 21 घंटे तलाश के बाद मिला शव
छतरपुर। बीती रात दो थानों का भारी पुलिस बल और एक सैकड़ा से अधिक लोग रात भर शहर खाक छानने के बाद भी युवक सौरभ शुक्ला को जिंदा नहीं खोज सके। आखिरकार गुरुवार की दोपहर उसका शव शहर के देरी रोड पर स्थित महर्षि स्कूल के सामने रास्ते में पड़ा मिला। पास में उसकी मोटर साइकिल खड़ी थी और जेब से उसके एक कारतूस भी मिला। गोली से उसका सीना छलनी देख हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। खबर लगते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने यहां एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बाद में शव पीएम के लिए भेजा गया। वहीं युवक का शव मिलते उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शहर के शुक्लाना मोहल्ला निवासी सौरभ शुक्ला (22) पिता राकेश शुक्ला शहर में प्राइवेट कोचिंग पढ़ाता था। बुधवार को दोपहर बाद वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के निकला था। वह प्रतिदिन शाम करीब ७ बजे तक अपने घर लौट आता था। लेकिन शाम साढ़े 7 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने मोबाइल पर कॉल किया। जिस पर सौरभ ने उन्हें बताया कि उसके पीछे पांच-छह लोग उसका पीछा कर रहे हैं और उन्होंने उसे गोली मार दी हैं। वह उठ नहीं पा रहा है। उसके सामने एक दीवार है और अंधेरे में पड़ा है। सौरभ की मां ने बताया कि उसके साथ किसी और व्यक्ति की भी आवाज आ रही थी। उन्होंने तुरंत परिजनों को बताया तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और वह उसकी तलाश में जुट गए। इसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना की पुलिस ने सौरभ के मोबाइल की लोकेशन लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसकी लोकेशन दो-तीन स्थानों पर मिलने के कारण पुलिस सही जगह नहीं पहुंच पाई है।

सबसे पहले युवक के मोबाइल लोकेशन सागर रोड पर परिहार मार्केट-देरी रोड पर मिली। इस पर पुलिस ने पूरा इलाका छान मारा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद में देरी रोड और फिर बगौता और चौबे कॉलोनी, शांतिनगर कॉलोनी के बीच उसकी लोकेशन मिली है। इस पर दोनों थानों की पुलिस, साइवर सेल और 100 से अधिक लोग उसकी तलाश करने में जुटे रहे। बार-बार सौरभ परिजनों और पुलिस से बात करता रहा, लेकिन पुलिस को वो अपनी लोकेशन नहीं बता पाया। पुलिस की रात साढ़े १२ बजे युवक से अखिरी बार बात हुई। युवक की तलाश का यह सिलसिला रात करीब तीन बजे तब चलता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाना में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। सुबह होने पर फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। तब दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवक मृत अवस्था में शहर के देरी रोड पर स्थित स्कूल के सामने रास्ते में पड़ा मिला। सौरभ शुक्ला के सीने में गोली लगने के निशान है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एकलौता पुत्र था सौरभ
मृतक सौरभ शुक्ला अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह घर में कोचिंग पढ़ाता था और लोगों के घरों में जाकर कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। सौरभ की मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उसने जिगर का टुकडा सौरभ की मौत हो जाने से उनकी दुनिया ही उजड़ गई है।

लोकेशन से ही गुमराह होती रही पुलिस
गोली लगने के बाद सौरभ ने घटना के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सौरभ के मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई। उसकी लोकेशन सबसे पहले सागर रोड पर परिहार मार्केट-देरी रोड पर मिली। जिस पर पुलिस और भारी संख्या में लोगों ने पूरा इलाका छान मारा लेकिन युवक नहीं मिला। इसके बाद खेलग्राम के पास, बगौता तिराहा, चौबे कॉलोनी, शांतिनगर कॉलोनी के बीच उसकी लोकेशन मिली है। जिस पर दोनों थानों की पुलिस और 100 से अधिक लोग उसकी तलाश करने में जुटे रहे। लेकिन लोकेशन ने युवक के मोवाइन की सही लोकेशन नहीं बाताई। जिससे तड़प तड़प कर युवक की मौत हो गई।

एक माह पहले अचानक गायब हो गया था सौरभ
कोचिंग संचालक सौरभ शुक्ला एक माह पहले भी घर से बिना बताए अचानक गायब हो गया था। जिस पर परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली में दी थी। बाद में वह अपने आप घर लौट आया था और उसने बताया था कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह दिल्ली चला गया था।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

युवक की पुलिस ने रातभर खोजबीन की है। दिन में उसका शव मिला है। पुलिस दो स्तरों पर जांच कर रही है। पहली आशंका लग रही है कि उसने आत्महत्या की है। दूसरा उसके साथ वारदात होने को लेकर भी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- विनीत खन्ना, एसपी छतरपुर

पुराने विवाद पर युवक को मारी गोली, दो घायल, एक गंभीर
छतरपुर। शहर के विश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार को शाम एक और गैंगवार हो गई। यहां पर रहने वाले दो युवकों को बाइक सवार चार आरोपियों ने गोली मार दी। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अजय वासुदेव पिता हरिशंकर वासुदेव और 20 वर्षीय राजा खान पिता रसूल खान निवासी रानी तलैया गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब वैराधना स्कूल के सामने से गुजर रहे थे। तभी यहां पर दो मोटर साइकिल से पहुंचे मनुराजा, लल्लन, पाल और कल्लू गोस्वामी ने उन पर हमला कर दिया। यहां पर आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की जिससे एक गोली अजय की पसली में धंस गई। वहीं राजा खान के पैर में दूसरी गोली लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घायल हालत में युवकों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अजय की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रैफर कर दिया गया।

पिछले महीने आरोपी को मारी गई थी गोली
शहर में हो रही गैंगवार की घटनाओं के पीछे छोटे-छोटे विवाद की रंजिशें बड़ा कारण मानी जा रही हैं। आरोपियों पर पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अब लोग खुद ही बदला लेने पर उतारू हो गए हैं। इस घटना को भी पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपियों में शामिल एक युवक मनु राजा को पिछले महीने गोली मारी गई थी। बताया जा रहा है कि इसी घटना को लेकर गुरुवार को दिन में मिंटू खान, मनीष पेंटर दादा और अज्जू राजा जादू का विवाद सागर नाम के युवक से हो गया था। यहां पर रुपए-मोबाइल छिनने की घटना भी हुई थी। लूट का शिकार युवक सागर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया था। उसी के साथ अजय वासुदेव भी थाने चला गया था। घायल राजा खान ने बताया कि इस बात पर आरोपियेां ने उन लोगों को घेरकर यह कहते हुए गोली मार दी कि उन आरोपियेां ने हमें गोली मारी थी और तुम उन्हीं का साथ दे रहे हो।