इस मौके पर अपार जनसमूह और देश भर के सिद्ध संत उपस्थित रहे. जिन 125 कन्याओं का विवाह हुआ उनमें से 58 ऐसी कन्याएं हैं जिन्होंने या तो अपनी मां खोयी है या अपना पिता खोया है। इस मौके पर जगतगुरू मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, प्रख्यात कथावाचक अनिरूद्धाचार्य, लंदन राज परिवार के प्रतिनिधि साइमन ओवन्स, फिल्म कलाकार गोविंद नामदेव, सुमन तलवार ने भी आशीवर्चन के साथ शुभकामनाएं दीं। संतों के अलावा मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा, वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद रहे।