देवी मां की यह मुस्कुराती मूर्ति जीवंत लगती है। जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर सिंगोड़ी के मूर्तिकार पवन प्रजापति ने यह मूर्ति बनाई है. उनकी बनाई इस मूर्ति को देखने हर दिन बड़ी संख्या में भक्त यहां आ रहे हैं। छिंदवाड़ा के साथ ही पड़ोसी जिलों नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सिवनी, बैतूल तक में उनकी बनाई गई मूर्ति की चर्चा हो रही है.