9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी रेल लाइन पर भंडारकुंड तक यात्रियों ने किया पहला सफर

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन का नजारा बुधवार की सुबह आम दिनों के अपेक्षा कुछ अलग था।

2 min read
Google source verification
patrika chhindwara news


छिंदवाड़ा . छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन का नजारा बुधवार की सुबह आम दिनों के अपेक्षा कुछ अलग था। स्टेशन पर काफी संख्या में रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी की मौजूदगी और मुस्कुराते चेहरे। हर किसी के लिए यह पल यादगार रहा। बुधवार को पहली बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत भंडारकुंड तक ब्रॉडगेज रेललाइन पर ट्रेन का
संचालन हुआ। पूजा करने के बाद पैसेंजर टे्रन पहली बार भंडारकुंड के लिए सुबह ५.५५ बजे १५ बोगियों के साथ पहले सफर पर रवाना हुई। ट्रेन का शिकारपुर हाल्ट, लिंगा, बिसापुरकलां हाल्ट, उमरानाला एवं भंडारकुंड रेलवे स्टेशन पर स्थानीय निवासियों ने स्वागत कर रेल विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। यह ट्रेन वापस छिंदवाड़ा सुबह ९.३० बजे पहुंची।

हरी झंडी दिखाए बिना रवाना हुई ट्रेन

पहली बार बड़ी रेललाइन पर भंडारकुंड तक यात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन को किसी ने हरी झंडी नहीं दिखाई। अधिकारियों ने पूजन कर ट्रेन को रवाना किया। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश या फिर केंद्र का कोई बड़ा मंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचेगा।

श्रेय लेने की लगी रही होड़
भंडारकुंड तक ट्रेन संचालन को लेकर श्रेय लेने की होड़ भी मची रही। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात में ही भाजपा और कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगा दी थी। इधर शिकारपुर हाल्ट पर शौचालय न होने की शिकायत भी ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से की। उनका कहना था कि कम से कम एक शौचालय तो स्टेशन पर होना ही चाहिए।

पहले दिन बिके ३१६ टिकट
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से ट्रेन के फेरे बढ़ाने की भी मांग की। इससे पहले निर्धारित समय से एक घंंटे की देरी से पेंचवैली फास्ट पैसेंजर छिंदवाड़ा पहुंची। ऐसे में यह ट्रेन १५ बोगियों के साथ एक घंटे की देरी से सुबह ५.५५ बजे भंडारकुंड के लिए रवाना की गई। छिंदवाड़ा से भंडारकुड के आवागमन के दौरान पैसेंजर ट्रेन की स्पीड ४० किमी प्रति घंटे रही। पहले दिन छिंदवाड़ा से भंडारकुंड तक कुल ३१६ टिकट बिके। वहीं भंडारकुंड से छिंदवाड़ा वापसी की करीब 1२० टिकट भंडारकुंड रेलवे स्टेशन के टिकट घर से बिकी।

विवाद पर डिप्टी एसएस निलम्बित
छिंदवाड़ा ञ्च पत्रिका. रेलवे स्टेशन में बुधवार सुबह स्टेशन प्रबंधक आरके वाजपेयी एवं डिप्टी एसएस अरुण कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्टेशन प्रबंधक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एओएम गोपी किशन ने डिप्टी एसएस को निलम्बित कर दिया। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।