
छिंदवाड़ा .डिस्ट्रिक्ट डायनमिक कराते एवं मुआथाई एसोसिएशन एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से श्रीनाथ उमावि बड़वन में निशुल्क ग्रीष्मकालीन मार्शल आर्ट कराते प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। शिविर में भाग लेने के लिए बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे। गर्मी की छुट्टियों के बाद पैरेंट्स भी इनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि शिविर में सबसे अधिक संख्या बच्चों की रही। पहले दिन उन्होंने प्रशिक्षण के बेसिक स्टेप्स सीखे। प्रशिक्षण शिविर 30 मई तक सुबह 6.30 से आठ बजे एवं शाम को 5.30 से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के रितेश मालवी ने बताया कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम खुद अपनी सुरक्षा विकट परिस्थिति में कर सकें। इसके लिए हमें आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों को सीखना होगा। अभिभावक को भी जरूरी है कि वे अपने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित करें। शिविर में बच्चे, युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं।
तीन दिवसीय कार्यशाला, परिसंवाद, प्रदर्शनी आज से
एसीसीयू एवं सीसीआरटी प्रोजेक्ट सेंटर सुशीला सृजन अभिविन्यास द्वारा द्वितीय वार्षिकी पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दीनदयालपुरम में बुधवार से किया जाएगा। आयोजक एशियन पेसेफिक कल्चरल सेंटर फॉर यूनेस्को के एशियन प्रभारी शिवकुमार डेहरिया शिवेश ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यशाला, परिसंवाद, प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें आत्मीय सहचर की भावभूमि पर केन्द्रित वल्र्ड एंथोलोजी का प्रेफेस विमोचन, एसिशन पेसेफिक कल्चरल सेंटर फॉर यूनेस्को और सांस्कृतिक संसाधन अनुस्थापन प्रशिक्षण परियोजना द्वारा विकसित किए गए प्रोजेक्ट और प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, इन पर आधारित श्रव्य दृश्य फिल्म प्रोजेक्शन, मध्यभारत के सम्मेलित केंद्र छिंदवाड़ा और उसके परित: सांस्कृतिक धरोहरों, उनके संरक्षण और नियोजित सांस्कृतिक पर्यटन पर संगोष्ठी सहित अन्य बिंदुओं पर कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
तारण भवन में बाल संस्कार शिविर की शुरुआत
छोटी बाजार स्थित तारण तरण भवन में मंगलवार से बाल संस्कार शिविर की शुरुआत हुई। समाज के संरक्षक और वरिष्ठ पंडित जयचंद जैन, संरक्षक शांतकुमारजी ने इसकी शुरुआत की। मंगलाचरण प्रत्यूष जैन, राजेश जैन ने किया। उपाध्यक्ष अक्षय नायक, सचिव प्रदीप स्नेही, सहसचिव मिथिलेश, नेमी गोयल भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। नवयुवक मंडल के वरिष्ठ सदस्य तरुण जैन ने बताया समाज पूरे वर्ष भर तीन स्थानों पर बच्चों की पाठशाला का संचालन करता है। उसमें नियमित आने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतिवर्ष शिविर का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को शिविर के पहले दिन 110 बच्चों ने उपस्थिति दी। शिविर में आयु के अनुसार अलग अलग ग्रुप बनाए गए हैं। योग प्रशिक्षक डॉ. दियावार, फिजियोथेरेपिस्ट यहां प्रतिदिन सुबह बच्चों को योग सिखाएंगे। तारण तरण नवयुवक मंडल, विद्यार्थी मंडल, संस्कृति महिला मंडल और बालिक मंडल के पदाधिकारी और सदस्य इस शिविर में अपना सहयोग दे
रहे हैं।
Published on:
2 May 2018, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.