
MP News : पिछले दिनों मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से अलग हुए पांढुर्ना जिले की एक नगर पालिका के सीएमओ नितिन बिजवे के घर में चोरी का मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात में हैरानी की बात ये रही कि सीएमओ के घर चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि नगर पालिका का स्थायी कर्मचारी निकला। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब चोरी की घटना से लंबे समय परेशान आने के बाद सीएमओ ने घर में हिडन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे और अब चोर उस कैमरे में कैद हो गया।
मामले को लेकर सीएमओ नितिन बीजवे ने बताया कि घर की अलमारी और पर्स में रखी नगद राशि कुछ दिन से लगातार गायब हो रही थी, जिससे उन्हें चोरी होने की शंका जाहिर हुई। इसके बाद उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि इन 5 दिनों के भीतर अलग अग बार में नगर पालिका कर्मचारी गणेश निनावे ही घर की अलारी में रखे लगभग 25 हजार रूपए चुरा चुका था।
सीएमओ की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आदार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। साथ ही, शिकायत दर्ज होने के बाद एक टीम आरोपी नगर पालिका कर्मचारी को गिरफ्तार भी कर लाई है। पिलहाल, आरोपी से पूछताछ चल रही है। इधर, वरदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है।
Updated on:
1 Sep 2024, 9:34 AM IST
Published on:
1 Sep 2024, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.