30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट स्पर्धा में खिताबी मुकाबला आज

गल्र्स कॉलेज के तत्वावधान में मंगलवार को संभागीय महिला क्रिकेट स्पर्धा का शुभारम्भ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 8 Nov 2017, 1:16 PM IST

chhindwara news


छिंदवाड़ा. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर गल्र्स कॉलेज के तत्वावधान में मंगलवार को संभागीय महिला क्रिकेट स्पर्धा का शुभारम्भ इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर के हस्ते किया गया। प्रथम मैच बालाघाट और नरसिंहपुर के बीच हुआ। पहले नरसिंहपुर ने खेलते हुए निर्धारित ओवर में ६१ रन बनाए। जवाब में बालाघाट ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पा लिया। इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर गई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल छिंदवाड़ा और सिवनी के बीच खेला गया। छिंदवाड़ा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल जबलपुर ओर बालाघाट के बीच खेला गया। जिसमें जबलपुर ने निर्धारित १२ ओवर में १५७ रन बनाए। जिसमें कप्तान आफिया ने शानदार ८६ रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी बालाघाट ५५ रन ही बना सकी। जबलपुर ने यह मैच १०२ रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक सुनील, विनोद और उत्सव वैरागी रहे। स्कोरर की भूमिका डीके राय चौधरी ने निभाई। कामेंट्रेटर प्रदीप पटवारी और सुशील पटवा रहे। प्रतियोगिता आयोजन सचिव ने बताया कि बुधवार को सुबह ११ बजे से छिंदवाड़ा और जबलपुर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके पश्चात राज्य एवं विवि प्रतियोगिता के लिए रादुविवि टीम का गठन होगा।

अतीफा की कप्तानी में राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलेगी प्रदेश की टीम
छिंदवाड़ा. राजस्थान में 15 से 19 नवम्बर तक आयोजित होने वाली अंडर-१९ राष्ट्रीय शालेय वॉलीबॉल (बालिका) प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम का ऐलान किया गया। टीम में शहर के विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की १२वीं की छात्रा अतीफा असलम खान का चयन किया गया है। अतीफा ने आलराउंडर प्रदर्शन से प्रदेश की अंडर-१९ वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले अतीफा खंडवा में आयोजित प्री-नेशनल कैम्प में भाग लेने मंगलवार को रवाना हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। अतीफा राज्य स्तर पर जबलपुर सम्भाग टीम की कप्तान भी रहीं। राष्ट्रीय स्पर्धा में भी वह मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी करेंगी। विद्यालय की शिक्षिका नुपुर विश्वास को मध्यप्रदेश की टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, स्कूल के चेयरमैन शेषराव यादव, प्रशासिका विजया यादव, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने खुशी जताई।