29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: मंदिर में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

मंदिर प्रबंधन के अनुसार लगभग एक लाख रुपए की चोरी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 8 Jun 2022, 1:42 PM IST

Crime: मंदिर में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

Crime: मंदिर में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस तलाश में जुटी


छिंदवाड़ा. धर्मटेकड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के नरसिंहपुर रोड सारना में स्थित मुल्लू बाबा मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने मंदिर में दानपेटी में रखे रुपए एवं चांदी का छत चोरी कर लिया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार लगभग एक लाख रुपए की चोरी हुई है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। धर्मेटेकड़ी चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं जय मुल्लू बाबा संयुक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में दो लोग हमेशा रहते हैं। चोरी की घटना वाली रात एक लोग बाहर गए हुए थे। दूसरे लोग सो रहे थे। इसी दौरान मंदिर में चोरी हो गई। अध्यक्ष ने बताया कि हर माह के पहले हफ्ते में समिति के पदाधिकारियों के सामने मंदिर की दानपेटी खुलती है। मई माह में सीजन का समय था। इसलिए दानपेटी में लगभग 30 से 40 हजार रुपए होने का अनुमान है। वहीं व्यापारियों ने चांदी का छत दिया था। इसकी भी कीमत लगभग 40 हजार होगी। जिस दिन चोरी हुई उसके अगले दिन दानपेटी खुलनी थी, लेकिन चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। हालांकि इस बार मंदिर में हुई चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

देर रात तक बच्ची को खोजती रही पुलिस
छिंदवाड़ा. कुंडीपूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 11 वर्षीय बच्ची गायब हो गई। हालांकि देर रात तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पुलिस देर रात तक उसकी खोज में लगी रही। बताया जाता है कि बच्ची के परिजन सिवनी रोड स्थित होटल में काम करते थे और वहीं रहते थे। मंगलवार को बच्ची साइकिल चलाने गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।