23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक चलाते हुए लाया दूल्हा, नाचते-गाते ले गया दुल्हनियां, अबतक नहीं देखी होगी ऐसी विदाई, Video

Unique Marriage : दुल्हन की ऐसी विदाई अबतक नहीं देखी होगी? कार या हेलीकॉप्टर नहीं ट्रक में विदा हुई दुल्हनिया। दूल्हा खुद चलाकर लाया ट्रक और ले गया दूल्हनिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2025, 2:49 PM IST

Unique Marriage

Unique Marriage : अकसर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उसमें कुछ खास या अलग हटकर करते देखा होगा। कोई शादी के बीच कोई अनोखा संदेश देता है तो कोई हेलीकॉप्टर तो बैलगाड़ी से विदाई लेने पहुंचता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दुल्हन की ऐसी विदाई हुई, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ट्रक को अपने ट्रक से ले आया।

दरअसल, चौरई ब्लॉक के पलटवाड़ा में रहने वाले सोनू वर्मा का सपना था कि, वो दुल्हन को अपनी गाड़ी में विदा कराकर घर लाए। सोनू की शादी सिवनी जिले के केवलारी में सोनम के साथ तय होने के बाद उसने होने वाली पत्नी से अपनी इस इच्छा को जाहिर किया था, लेकिन उसके पास उस समय कोई गाड़ी नहीं थी। बाद में उसने मेहनत कर एक ट्रक अपने नाम फाइनेंस कराया और उसको अपनी कमाई का साधन बनाया।

खूब वायरल हो रही अनोखी विदाई

जब शादी का समय आया, तो उसने अपने ट्रक पर ही दुल्हन की विदाई का अनुरोध किया, जिसे दुल्हन और उसके परिवारजन ने भी स्वीकार किया। इसके बाद ट्रक से दुल्हन की विदाई की गई। इस शादी की खास बात ये भी रही कि विदाई के दौरान दूल्हा खुद ही अपना ट्रक चलाता हुआ दुल्हनिया को कैबिन में अपने साथ बैठाकर ले गया। ट्रक चलाते समय वो खुशी से झूमता नाचता भी दिखाई दिया, जबकि दुल्हन गीतों का आनंद लेती रही। अब इस अनोखी विदाई की शहर में खासा चर्चा हो रही है।