25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / मेरा प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया…

मेरा प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया…

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे गिरिजाघरों में सोमवार रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 25 Dec 2018, 12:23 PM IST

patrika news

मेरा प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया...


छिंदवाड़ा. रंग-बिरंगी रोशनी से सजे गिरिजाघरों में सोमवार रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 12 बजते ही लोग खुशी से झूम उठे। मेरा प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया...की धुन में लोगों ने सामूहिक नृत्य किया। खुशियों के केक काटे और एक-दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ ही क्रिसमय का त्योहार शुरू हुआ जो एक सप्ताह तक चलेगा। मंगलवार सुबह चर्चों में विशेष प्रार्थना होगी और मिठाइयां बाटी जाएंगी क्रिसमय को लेकर शहर स्थित सभी गिरिजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया है। इएलसी चर्च, मदर मेरी चर्च और मानसरोवर कॉम्प्लैक्स के पीछे स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं सोमवार शाम से शुरू हो गई। बड़ी संख्या में मसीह धर्मावलंबी चर्च गए और वहां पर प्रार्थना में हिस्सा लिया। बुजुर्गों के साथ महिलाओं और बड़ी संख्या में बच्चे ठंड के बीच भी गिरिजाघरों में उपस्थित हुए और साल के इस सबसे बड़े पर्व के साक्षी बने। बाइबल के विभिन्न पदों का वाचन यहां किया गया। क्रिसमस के मौके पर शहर की क्रिश्चियन कॉलोनी में घर जगमगा रहे हैं। हर घर में जगमगाते स्टार प्रभु यीशु को अपने यहां आने का आमंत्रण देते मिले। लोगों ने खुशनुमा माहौल में अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाए और वहां प्रभु यीशु के जन्म से सम्बंधित झांकी बनाई।

आज सुबह होगी विशेष प्रार्थना
मंगलवार सुबह गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना के साथ क्रिसमस डे मनाया जाएगा। नए परिधानों में सजे लोग शहर में एक रैली भी निकालेंगे। इसके साथ एक सप्ताह तक विविध आयोजन होंगे। दानियलसन कॉलेज और स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। दिनभर चर्चों में चहल-पहल रहेगी।

रात को निकला जुलूस
क्रिसमस की खुशियां, हाथ में गुब्बारे, मेरी क्रिसमय की गूंज के साथ हंसते खिलखिलाते लोगों के साथ बैठे सांता क्लाज सोमवार की शाम को शहर में घूमने निकले। जुलूस में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को और अपने परिचितों को क्रिसमय की बधाईयां दी। मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया। वहीं रात को प्रभु के आगमन की विशेष प्रार्थना की।