19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / mp election news:इस बार यूनिवर्सिटी बनेगा चुनावी मुद्दा, युवाओं को रिझाना होगा मुश्किल

mp election news:इस बार यूनिवर्सिटी बनेगा चुनावी मुद्दा, युवाओं को रिझाना होगा मुश्किल

अगर प्रत्याशियों को चुनाव जीतना है तो उन्हें युवाओं को संतुष्ट करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:54 PM IST

patrika news

mp election news:इस बार यूनिवर्सिटी बनेगा चुनावी मुद्दा, युवाओं को रिझाना होगा मुश्किल


छिंदवाड़ा. जिले में वर्षों से यूनिवर्सिटी खोलने की मांग अब तक परवान नहीं चढ़ पाई है। राजनीतिक पार्टियों ने केवल वादे ही किए, इसे पूरा करने का दम अब तक किसी ने नहीं भरा। कॉलेज में अध्ययनरत युवा बार-बार यूनिवर्सिटी की परेशानी बताते रहे, लेकिन जिम्मेदार कोई न कोई बहाना टालते रहे। ऐसे में इस बार जिले के सातों विधानसभा में कॉलेज में अध्ययनरत युवाओं को रिझाना राजनीतिक पार्टियों के लिए मुश्किल दिखाई दे रहा ंहै। जिले के युवाओं के पास इस बार का प्रमुख मुद्दा भी यूनिवर्सिटी ही है। आंकड़ों की बात करें तो जिले में 18 से 19 वर्ष के बीच सातों विधानसभा में 3.35 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। वहीं 20 से 29 वर्ष के बीच 26.88 प्रतिशत मतदाता है। यानि कुल 30 प्रतिशत मतदाताओं के अंदर जिले में यूनिवर्सिटी के न होने का गुबार है। ऐसे में अगर प्रत्याशियों को चुनाव जीतना है तो उन्हें युवाओं को संतुष्ट करना होगा।

समस्याओं से जूझ रहे विद्यार्थी
युवा मतदाता ही देश का भविष्य तय करते हैं, लेकिन अगर इन युवाओं की मांग ही दरकिनार कर दी जाए तो क्या। डॉ. हरिसिंह गौर सागर विवि के बाद वर्ष 2015 में रानी दुर्गावती विवि जबलपुर से जिले के कॉलेजों की सम्बद्धता हुई। उम्मीद थी कि इस नए यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की समस्या दूर होगी, लेकिन यहां भी स्थिति जस की तस रही। जिन विद्यार्थियों को तीन साल में स्नातक की डिग्री लेनी थी उन्हें चार से पांच साल लग रहे हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा आए दिन कोई न कोई समस्या विद्यार्थियों के सामने खड़ी कर दी जा रही है। दोनों ही विवि में विद्यार्थियों को समस्या से जूझना पड़ा है जो अब भी जारी है। ऐसे में कॉलेजों में अध्ययनरत युवाओं का उबार इस बार के चुनाव में निकलना स्वाभाविक है।

यूनिवर्सिटी का मुद्दा घोषणा पत्र में शामिल
एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव शाहिद खान का कहना है कि जिले में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। जिले में लगभग 40 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें 18 से 24 वर्ष के बीच 60 प्रतिशत मतदाता हैं। ये वह मतदाता हैं जो कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। जिले में यूनिवर्सिटी न होने से समस्याओं से जूझ रहे हैं। एनएसयूआइ ने जिले में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर गांधीगीरी से लेकर उग्र आंदोलन किया, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। हम छात्रों के बीच यह मुद्दा लेकर जाएंगे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री प्रफुल्ल बिसेन का कहना है कि जिले में यूनिवर्सिटी खोलने का मुद्दा पहले से ही रहा है।

गांधीगिरी से लेकर हुए हैं उग्र आंदोलन
जिले में यूनिवर्सिटी न होने से आए दिन विद्यार्थी समस्या से जूझ रहे हैं। कभी अंकपत्र में त्रुटि तो कभी परीक्षा में लेटलतीफी तो कभी पोर्टल में परेशानी। छात्र संगठनों ने इन परेशानियों को दूर करने के लिए जिले में यूनिवर्सिटी खोलने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। वहीं प्राइवेट कॉलेज के छात्र भी मुखर हुए। यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर भीख मांगों आंदोलन, भूख हड़ताल, जिले के हर ब्लाक में एसडीएम का घेराव, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया गया। बीते दिनों यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर एनएसयूआइ द्वारा उग्र आंदोलन भी किया गया।