25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / वेबसाइट पर प्राचार्य जान सकेंगे किस विद्यार्थी ने कितनी बार दी राशि

वेबसाइट पर प्राचार्य जान सकेंगे किस विद्यार्थी ने कितनी बार दी राशि

विभाग ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 25 Dec 2018, 12:34 PM IST

patrika news

वेबसाइट पर प्राचार्य जान सकेंगे किस विद्यार्थी ने कितनी बार दी राशि


छिंदवाड़ा. कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश 2018-19 के दौरान एक से अधिक बार हुए शुल्क भुगतान की वापसी जल्द ही विद्यार्थियों को की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस संबंध में विभाग ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि ऑनलाइन प्रवेश के समय कई विद्यार्थियों ने एक से अधिक बार ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर दिया था। विभाग ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों ने एक से अधिक बार शुल्क भुगतान किया है उनकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इस वेबसाइट के होम पेज पर एक लिंक प्रारंभ किया गया है। जिस पर विद्यार्थी या प्राचार्य यदि क्लिक करते हैं तो विद्यार्थी की प्रवेश आइडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद सभी जानकारी दिख जाएगी। यह पता चल जाएगा कि बैंक से संबंधित कॉलेज के खाते में कितनी राशि वापस की गई है। इस जानकारी से प्राचार्य यह पुष्टि कर सकते हैं कि उनके कॉलेज में किस विद्यार्थी की एक से अधिक बार हुए शुल्क भुगतान की राशि उन्हें प्राप्त हुई है। इस आधार पर प्राचार्य विद्यार्थी के आवेदन देने पर तत्काल राशि वापस करें।


शिकायतों का करना होगा निराकरण
उच्च शिक्षा विभाग ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण समय-समय सीमा में करने को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि कॉलेजों में सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निराकरण के लिए प्राचार्य को एल-वन, जिले के लीड कॉलेज प्राचार्य को एल-टू एवं अतिरिक्त संचालक को एल-थ्री अधिकारी बनाया गया है। विभाग ने कहा है कि अधिकारी लंबित शिकायतों को समय सीमा में करें। आवश्यकतानुसार संचालनालय शाखा प्रभारी अधिकारियों से भी निराकरण के लिए समन्वय बनाएं।