28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिमा खंडित करने के आरोपी को पंचायत ने किया पुलिस के हवाले

ग्राम पंचायत धावड़ीखापा में प्रतिमा खंडित करने के मामले में पंचायत बैठी। शुक्रवार दोपहर आरोपी योगेश (24) पिता चंद्रभान तुमडाम ने नशे में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा और बड़ा पेन की निशान पर पत्थर मारे। इससे प्रतिमाएं खंडित हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह पंचायत बुलाई गई। युवक से पहले माफी मांगने को कहा, लेकिन उसके पिता ने गारंटी लेने से मना किया तो पंचायत ने योगेश को पुलिस के हवाले करनेे का फैसला सुनाया।
less than 1 minute read
Google source verification
statue.jpg

Panchayat handed over the accused of breaking the statue to the police

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. ग्राम पंचायत धावड़ीखापा में प्रतिमा खंडित करने के मामले में पंचायत बैठी। शुक्रवार दोपहर आरोपी योगेश (24) पिता चंद्रभान तुमडाम ने नशे में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा और बड़ा पेन की निशान पर पत्थर मारे। इससे प्रतिमाएं खंडित हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह पंचायत बुलाई गई। युवक से पहले माफी मांगने को कहा, लेकिन उसके पिता ने गारंटी लेने से मना किया तो पंचायत ने योगेश को पुलिस के हवाले करनेे का फैसला सुनाया। ग्राम पंचायत धावड़ीखापा की सरपंच फूलवंती भारत उईके, उपसरपंच सिद्धार्थ बागड़े, पूर्व सरपंच रामेश्वर सिरसाम, रामराव धुर्वे, श्यामराव परतेती, श्यामराव धुर्वे और गांव वाले उपस्थित थे। पंचायत ने डायल 100 को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पांढुर्ना में बाइक से बच्ची को लेकर गांव जा रहे राजकुमार वानखड़े निवासी मालापुर घनपेठ वार्ड को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी । घटना में राजकुमार और बेटी समता को चोट आई है। राजकुमार का सिर पर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया है।