30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pilgrimage: छह सौ बुजुर्गों का साथी बनेगा ढोलक और मंजिरा, ट्रेन में बहेगी भक्ति की धारा

मॉडल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा सोमवार को भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 24 Sep 2019, 11:40 AM IST

Pilgrimage: छह सौ बुजुर्गों का साथी बनेगा ढोलक और मंजिरा, ट्रेन में बहेगी भक्ति की धारा

Pilgrimage: छह सौ बुजुर्गों का साथी बनेगा ढोलक और मंजिरा, ट्रेन में बहेगी भक्ति की धारा

छिंदवाड़ा. मॉडल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा सोमवार को भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया। शाम छह बजे तक बुजुर्गों को रवाना करने स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। आईआरसीटीसी एवं प्रशासन ने तीर्थ यात्रा करने वाले हर एक बुजुर्ग का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें ट्रेन में बैठाकर रामेश्वर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कई बुजुर्गों की आंखें भी नम हुई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सोमवार को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से छह सौ तीर्थ यात्री रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रियों के साथ 12 अनुरक्षक, 5 सुरक्षाकर्मी, एक डॉक्टर व एक फॉर्मासिस्ट भी शामिल हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के उत्सुक बुजुर्गों की चेहरे पर खुशी देखते ही बनी। यात्रियों को व्यवस्थित बैठाने के लिए प्रशासन एवं आईआरसीटीसी द्वारा व्यवस्था बनाई गई थी। पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री कमल नाथ, सांसद नकुल नाथ एवं स्वयं की तरफ से उनके सफल तीर्थ यात्रा की शुभकामना दी। पूर्व विधायक ने फीता काटकर सभी यात्रियों को ट्रेन में व्यवस्थित बैठाना सुनिश्चित कराया। तीर्थ यात्री रामेश्वरम तीर्थ दर्शन कर 28 सितंबर को वापस छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये प्रशासन तथा आईआरसीटीसी ने संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन को रामेश्वरम के लिए सोमवार रात 8 बजे अतिथियों एवं अतिरिक्त कलेक्टर राजेश शाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


हर बोगी में सुरक्षा गॉर्ड मौजूद
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन में 18 डब्बे हैं, जिसमें 15 स्लीपर, 2 गार्डवेन और एक पेंट्रीकार है। आईआरसीटीसी ने हर डिब्बे में एक सुरक्षागॉर्ड नियुक्त किया है। वहीं प्रशासन के तरफ से भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों के लिए ढोलक, मंजिरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। यात्री सफर के दौरान भजन-कीर्तन कर मनोरंजन करेंगे। खाने के लिए पेंट्रीकार में निशुल्क व्यवस्था की गई है।

आमला से भी चार सौ बुजुर्ग होंगे शामिल
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन में रामेश्वरम के लिए छह सौ यात्री छिंदवाड़ा से एवं चार सौ यात्री आमला से चढ़ेंगे।