25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्ट्रेट परिसर में खटारा कार से लटका मिला प्रेस फोटोग्राफर का शव, मची सनसनी

Collectorate Office : छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में मच गई सनसनी, परिसर में एक खटारा कार के दरवाजे से लटका मिला प्रेस फोटोग्राफर का शव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 23 Oct 2024, 2:55 PM IST

Collectorate Office

Collectorate Office :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में खड़ी खटारा कार से लटके एक प्रेस फोटोग्राफर के शव मिलने से सनसनी मच गई। यह शव गमछे की मदद से कार के दरवाजे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ एसडीओपी और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले को हत्या का मामला समझकर ही छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रात 10 बजे तक अपने साथी पत्रकारों के साथ कलेक्ट्रेट में ही बैठा था।

मृतक के भाई का बयान

मृतक प्रेस फोटोग्राफर का नाम राजकुमार सोनी था। राजकुमार के भाई विजय सोनी ने घटना के बाद पुलिस को दिए अपने एक बयान में कहा है कि यह मामला हत्या से जुड़ा है जिसकी हर एंगल जांच की मांग की गई है। भाई ने यह भी बताया कि उसका भाई खुद कार्यालय की दीवार फांदकर यहां नहीं आ सकता था क्योंकि वह उतना फिट ही नहीं था।

यह भी पढ़े - त्योहारों पर मोबाइल की बिक्री में आई तेजी, ऑकर्षक ऑफर्स व छूट व नए फीचर लुभा रहे

पुलिस ने गठित की एसआईटी

पुलिस को राजुकमार का बैग और बाइक घटना स्थल से 50 मीटर दूर मिला है। मामले में एसपी मनीष खत्री ने कहा है कि फोरेंसिक जांच में सामने आया मृतक के शरीर पर किसी भी तरीके के संघर्ष के निशान नहीं और न ही उसके कपड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा। अभी के लिए एसपी ने 5 सदस्यों वालो एसआईटी का गठन किया है जो मामले की हर एंगल से जांच करेगी।