
Sports: राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में खेले गए रोचक मुकाबले
छिंदवाड़ा. स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ एमएलबी स्कूल परिसर में किया। स्पर्धा में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जनजातीय कार्य विभाग, रीवा, सागर, उज्जैन, जबलपुर सहित 10 संभाग के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व महापौर कांता योगेश सदारंग, शेषराव यादव, आयोजन समिति की तरफ से सहायक संचालक आईएम भिमनवार, प्राचार्य अवधूत काले, भारत सोनी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। शुभारंभ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रतिवेदन का वाचन डीईओ अरविंद चौरागड़े, आभार प्रदर्शन क्रीड़ा अधिकारी एचएस झिरवार, संचालन राकेश चौरसिया ने किया। उद्घाटन की विधिवत घोषणा के पश्चात निर्मला पब्लिक स्कूल द्वारा बैंड की सुमधुर धुन पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
आज दूसरे चक्र के होंगे मैच
प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को ओलम्पिक स्टेडिय के बैडमिंटन हॉल में प्रथम चक्र के मैच खेले गए। जबलपुर, इंदौर, सागर, भोपाल की टीम दूसरे दौर में पहुंची। देर शाम तक मैच जारी रहे। बुधवार को दूसरे चक्र के मैच खेले जाएंगे। पहले दिन के मैच में 14 वर्ष बालिका वर्ग में सागर ने शहडोल को, भोपाल ने नर्मदापुरम को, उल्जैन ने जबलपुर को, ग्वालियर ने जनजातीय कार्य विभाग को, 17 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर ने नर्मदापुरम को, भोपाल ने जबलपुर को, 19 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर ने रीवा को, शहडोल ने सागर को, ग्वालियर ने जनजातीय का.वि को, जबलपुर ने उज्जैन को कराया।
Published on:
29 Sep 2022, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.