
गांव की राजनीति को दिखाती वेब सीरीज सरपंच साहब इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। यह फिल्म जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है और साफ-सुथरे कंटेंट के कारण यूजर इसे पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन के सहयोग से तामिया, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हुई है। सभी मंचों पर इस वेब सीरीज को बेहतरीन रेटिंग मिली हुई है। बड़ी बात तो ये है कि इस फिल्म का निर्देशन छिंदवाड़ा के युवा शाहिद खान ने किया है।
ग्रामीण भारत की राजनीति और सामाजिक संरचना पर आधारित वेब सीरीज अब दर्शकों की पसंद बन चुकी है।
पंचायत के बाद अब एक नई वेब सीरीज सरपंच साहब ने भी इसी पृष्ठभूमि को छूते हुए दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। हाल ही में बेब्स ओटीटी पर रिलीज हुई यह सीरीज न सिर्फ गांव की राजनीति को दिखाती है, बल्कि बदलाव की लड़ाई को भी मजबूती से पेश करती है। इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन छिंदवाड़ा जिले के तामिया की सुंदर पहाडिय़ों, गांवों, गलियों और पांढुर्ना में हुआ है। एक साल में फिल्म का निर्माण पूरा किया गया था, इसके बाद ये फिल्म 30 अप्रेल को लॉचिंग की गई थी।
लॉचिंग भारत सरकार के एप बेब्स ओटीटी पर हुई थी और तब से अब तक पैंतालिस दिनों से फिल्म रिकार्ड नंबर बन पर बनी हुई है। मायानगरी से जुड़े जानकार और फिल्म समीक्षक इस फिल्म को अब तक कह सबसे बेहतरीन और टॉप फाईव बेव सीरीज से तुलना कर रहे हैं।
इसे प्रोड्यूस किया है एक्टर सीनू सूद की पत्नी सोनाली सूद ने। सात एपिसोड की यह सीरीज एक महीने से वेब्स ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है। कास्ट में विनीत कुमार, विजय कुमार पांडे, पंकज झा, सुनीता राजवार, युक्ति कपूर और कई दमदार कलाकार शामिल हैं। जोरदार अभिनय और बेहतरीन कंटेंट के कारण वेबसीरीज को हर मंच में शानदार रेटिंग मिली हुई है।
Updated on:
16 Jun 2025 10:48 am
Published on:
16 Jun 2025 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
