2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल हाइवे पर फूंका ट्रक- महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई आग

लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, देखते ही देखते ट्रक भयंकर रूप से जलने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2021, 8:51 AM IST

truck.png

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रक में आग लगा दी, जिससे ट्रक कुछ ही देर में धूं-धूं कर जलता नजर आया, मामला बिगड़ता देख पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार का हंगामा नहीं हो। ऐसे में मौके पर पहुंची फायर फाइटर की मदद से आग पर काबु पाया गया।


जानकारी के अनुसार नागपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे पर शनिवार रात करीब आठ बजे ग्राम देवर्धा में मुख्य सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, ऐसे में महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गम्भीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, देखते ही देखते ट्रक भयंकर रूप से जलने लगा।

एमपी में बड़ा हादसा-ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, 28 घायल, कई गंभीर


काम कर लौट रही थी महिला
ग्राम देवर्धा निवासी कमला बाई (45) पति गोपाल मानकर काम कर घर लौट रही थी। देवर्धा में वह मुख्य सड़क को पार कर रही थी, इस दौरान छिंदवाड़ा की तरफ से लिंगा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने सड़क पार कर रही कमला बाई को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचती इसके पहले किसी ने मक्का भरे ट्रक में आग लगा दी। सूचना के बाद उमरानाला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रक में आग भड़क चुकी थी। जिसके चलते सड़क के एक हिस्से से आवाजाही बंद हो गई। वहीं दूसरी ओर से आने-जाने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगड़ा देख जिला मुख्यालय से पुलिस फोर्स और दो दमकल आग बुझाने के लिए रवाना की गई। उमरानाला चौकी में पदस्थ एएसआइ वीरेन्द्र पाल ने बताया कि ट्रक तिरुपति ट्रांसपोर्ट का था। रात करीब 9.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया।