20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
कला की ऐसी प्रस्तुति देखकर सब हो गए गदगद, देखें वीडियो
Play video

कला की ऐसी प्रस्तुति देखकर सब हो गए गदगद, देखें वीडियो

रिमझिम बारिश के बीच जिलास्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं संपन्न हुई।

Google source verification

छिंदवाड़ा. राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच जिलास्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक पक्ष की विधाएं संपन्न हुई। कॉलेज सभागार में प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धा में जिले के कॉलेजों से चयनित कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर निर्णायकों को आकर्षित किया। लोक संस्कृति की छटा बिखेरती प्रस्तुति ने दर्शकों का भी मन मोहा। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह, विशिष्ट अतिथि नपानि अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. कामना वर्मा, डॉ. उषा भारती, डॉ. नीलिमा बागड़े, बिंदिया महोबिया, डॉ. प्रशांत बेलवंशी, डॉ. श्रीपाद आरोणकर सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। निर्णायक के रूप में लीना नागले, प्रीति सक्सेना, राधा बेलवंशी, विजय आनंद दुबे, रोहित रूसिया, सचिन वर्मा व अन्य शामिल रहे।

ये रहे परिणाम

युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अजरा एजाज ने बताया कि सांस्कृतिक पक्ष के अंतर्गत एकल नृत्य, समूह नृत्य, मूक अभिनय, मिमिक्री, स्किट, एकांकी विधाएं संपन्न हुई। एकल नृत्य में शासकीय विज्ञान कॉलेज पांढुर्ना प्रथम एवं गल्र्स कॉलेज द्वितीय रहा। समूह नृत्य में आइपीएस कॉलेज प्रथम, पीजी कॉलेज द्वितीय एवं गल्र्स कॉलेज तृतीय रहा। मूक अभिनय में पीजी कॉलेज प्रथम, कला एवं वाणिज्य कॉलेज चौरई द्वितीय एवं पांढुर्ना कॉलेज तृतीय रहा। मिमिक्री में पीजी कॉलेज प्रथम, डेनियलसन कॉलेज द्वितीय एवं गल्र्स कॉलेज तृतीय रहा। स्किट में पीजी कॉलेज प्रथम, गल्र्स कॉलेज द्वितीय एवं शासकीय कॉलेज अमरवाड़ा तृतीय रहा। एकांकी में पीजी कॉलेज प्रथम, आईपीएस कॉलेज द्वितीय एवं गल्र्स कॉलेज तृतीय रहा।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़