10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 सालों तक नहीं हो सका जो काम, योगी सरकार ने किया पूरा

इस दौरान प्रदेश में बसपा और सपा की सरकार आई और गई फिर भी कोई सुनवाई न हुई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:13 AM IST

Admission in Government Girl Inter College after 13 years

13 सालों तक नहीं हो सका जो काम, योगी सरकार ने किया पूरा

चित्रकूट. इसे सिस्टम की कारगुजारी ही कही जा सकती है कि एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 13 साल बाद छात्राओं के दाखिले शुरू हुए। विगत 13 वर्षों से कॉलेज की इमारत सिस्टम को मुंह चिढ़ाती हुई अपने पहलू में शिक्षा की अलख जगाने का इंतजार कर रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है। हाल फिलहाल छात्राओं ने दाखिला लेना शुरू कर दिया है। इतने वर्षों के दौरान कॉलेज संचालित क्यों न हो सका इसका जवाब सिस्टम में किसी के पास नहीं है। इस दौरान सूबे में बसपा (2007-12) और सपा (2012-17) की हुकूमत आई और चली गई फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जब निजाम बदला तो फिर एक बार शिक्षा के इस मंदिर की सुध जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई और शासन तक इस मामले की जानकारी दी गई जिस पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज को शुरू कराया गया।

13 वर्षों का इंतजार

जनपद मुख्यालय से 25 किलोमीटर कर्वी राजापुर मार्ग पर स्थित गनीवा गांव के पास सन 2005 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन बनकर तैयार हुआ लेकिन उसके बाद इसके आंगन में मां सरस्वती का पदार्पण न हो पाया क्योंकि व्यवस्था की उदासीनता शिक्षा के रास्ते पर रुकावट बनकर खड़ी हो गई। यहां तक कि देखभाल के अभाव में भवन की सूरत बिगड़ने लगी और उसके अंदर आवारा पशुओं अवांछनीय तत्वों का डेरा लगने लगा। कई बार स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने सिस्टम के नुमाइंदों से इस ओर कृपा करने की गुजारिश की लेकिन आश्वासन की घुट्टी पिलाते हुए सब कुछ शांत कर दिया गया।

अब शुरू हुए दाखिले

इस दौरान प्रदेश में बसपा और सपा की सरकार आई और गई फिर भी कोई सुनवाई न हुई। पिछले वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार आई तो फिर एक बार लोगों ने सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से इस ओर ध्यान देने की बात कही जिसपर पहल करते हुए शासन तक पूरी बात पहुंचाई गई। भाजपा विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 13 वर्षों से कॉलेज शुरू न होने की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को पत्र लिखा गया और इससे पहले विधानसभा में भी उन्होंने यह विषय उठाया था। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन ने कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू करने का आदेश दिया। विधायक ने कॉलेज में शिक्षण कार्य का उद्घाटन करते हुए पहले दिन दाखिला लेने वाली तीन छात्राओं काजल ममता और गरिमा को शुभकामनाएं दी।