मुकीम काला वेस्ट यूपी का बड़ा बदमाश :- आईजी के सत्यनारायण, डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल, जेल अधीक्षक श्री प्रकाश त्रिपाठी समेत भारी फोर्स सहित मौके पर मौजूद है। मुकीम काला पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। कभी चिनाई मिस्त्री रहे मुकीम की गिनती हार्डकोर क्रिमिनल के रूप में होती थी। वहीं मुकीम काला को मारने वाले अंशुल दीक्षित को यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थानाक्षेत्र से 2014 में गिरफ्तार किया था। डीजी जेल आनन्द कुमार ने घटना की जांच तथा स्थिति का जायजा लेने के लिये प्रभारी उप महानिरीक्षक कारागार इलाहाबाद रेंज, पीएन पांडे को चित्रकूट जेल भेजा है।