चित्रकूट जेल के हुए गैंगवार के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का परिवार खौफ में है। गाजीपुर सांसद और मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी सरकार की जेल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले गैंगवार गली, मोहल्ले और चौराहों पर होता था लेकिन अब जेलों में हो रहा है। इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। यूपी की जेलों में अक्सर चाक चौबंध व्यवस्था का जिक्र होता रहा है लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अफजाल अंसारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यूपी सरकार के दावे की पोल खोल रही हैं।