7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification
chitrakoot

चित्रकूट. जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस में जानकारी होने के बाद पुलिस ने विवाहिता के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है व जांच के आदेश दिए हैं। विवाहिता के पति का कहना है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते बंद कमरे में आत्महत्या कर ली।

मामला मारकुंडी थाना क्षेत्र के गोपीपुर का है। यहां के निवासी छबिलाल यादव की पुत्री का विवाह 2017 में मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले राम ललित यादव के साथ हुआ था। गीता के पति के अनुसार बुधवार सुबह परिजन घर के दरवाजे के पास बैठे थे। इसी बीच उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आग लगा दी। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वह दरवाजे और खिड़की खोलने का प्रयास करने लगे लेकिन काफी देर तक उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दरवाजे खिड़की तोड़ कर गीता को बाहर निकाल कर बचाया जा सका।

आनन फानन में लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की खबर पुलिस को दी गई। गीता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री पर बाइक व नकदी की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। वह हमेशा इससे परेशान रहती थी। इस वजह से उसने हत्या कर ली है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को थाने लाया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग