Gold-Silver Rate : चित्तौड़गढ़ में ऊंची कीमतों के बावजूद बुधवार को अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों, सिक्कों की मांग अच्छी रह सकती है। सोने की बिक्री बढ़ने की उमीद है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर देशभर में बड़ी मात्रा में सोना बिकने की उमीद है। इस बार अक्षय तृतीया पर भारी आभूषणों की मांग नहीं है। लगातार सोने व चांदी की कीमतें बढ़ने से इस बार लोग हल्के आभूषणों की अधिक मांग कर रहे हैं।