Gold Silver Rate : शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव चमकने लगे हैं। एक तो गर्मी, ऊपर सेे सोने-चांदी के भावों में तेजी ने वर-वधू पक्षों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सोने-चांदी के भाव में हर दिन ऊपर-नीचे हो रहे हैं। मात्र 24 घंटे पहले सोने भाव 95 हजार तक पहुंच गए थे, जबकि चांदी एक लाख तक छलांग चला चुकी थी। मंगलवार को दोनों में करीब 2 हजार से अधिक रुपए की नरमी देखने को मिली। बांसवाड़ा के सर्राफा बाजार में 90 काउंटर हैं, मगर कीमती धातुओं के भाव ज्यादा होने से 5-6 काउंटर्स पर ही ठीक-ठाक कारोबार हो रहा है।