30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव: जिला प्रमुख बन गए विधायक, जिले में सर्वाधिक वोट से विजयी होने का रिकॉर्ड बनाया

Begun Assembly Constituency Result 2023: बेगूं विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। बेगूं विधानसभा से पहली बार कोई 50 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 4 Dec 2023, 1:47 PM IST

rajasthan_bjp.jpg

Begun Assembly Constituency Result 2023: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर को हुए मतदान के बाद रविवार को मतगणना की गई। मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा ने जिले में परचम लहराया है। वहीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

जिले की चार सीटों निम्बाहेड़ा, बेगूं, बड़ीसादड़ी और कपासन में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। निम्बाहेड़ा में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, बड़ीसादड़ी में पूर्व विधायक गौतम दक, बेगूं में जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़ और कपासन में विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने जीत हासिल की है।

बेगूं विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। बेगूं विधानसभा से पहली बार कोई 50 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए हैं। भाजपा के डॉ सुरेश धाकड़ ने बेगूं के साथ-साथ जिले में भी सर्वाधिक वोट से विजयी होने का रिकार्ड बनाया है।

आपको बता दें कि सुरेश धाकड़ चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख हैं। अब बेगूं से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनको जिला प्रमुख का पद छोड़ना होगा। अब देखना होगा चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख की कुर्सी कौन संभालेगा। सुरेश धाकड़ जिला प्रमुख पद पर निर्विराेध निर्वाचित हुए थे। सुरेश धाकड़ ने अपना राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू करते हुए वर्ष 2000 में जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए और 2013 में बेंगू क्षेत्र से विथायक चुने गए थे।

यह भी पढ़ें : जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया साफ, कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : बदलाव की बयार में भी वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ