चित्तौड़गढ़।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के जरिए अभ्यर्थी 11 भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा का स्कोर कार्ड एक साल के लिए मान्य होता है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।