REET-2024 Exam : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने जा रही रीट परीक्षा 2024 के लिए प्रदेश में कुल 14 लाख 29 हजार 172 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। जिसमें रीट लेवल वन के लिए 3,46,444 और लेवल दो के लिए 9,68,074 आवेदन शामिल हैं। दोनों स्तरों के लिए 11,4654 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा 27 व 28 फरवरी को होनी है।