इनके विरुद्ध मामला दर्ज
पुलिस ने अश्लील फोटो की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करने, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने सूलीमंगरा निवासी भेरुलाल गुर्जर पुत्र सुरेश गुर्जर, आंवलहेडा निवासी मुरली पुत्र सतीश मेहर, जूनी बेगूं निवासी बबलू पुत्र पूरण माली, सुनील पुत्र कैलाश रेगर तथा अक्षय पुत्र किशन लाल शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में कई जगह दबिश दी है।