6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़ क्राइम: विधवा महिला के घर लूट के बाद हत्या, बिखरा मिला सामान

चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर एरिया के हट्टीपुरा गांव में सोमवार रात 65 साल की विधवा जमना बाई भील की घर में हत्या कर लूटपाट की गई। मंगलवार सुबह घटना का पता चला।
less than 1 minute read
Google source verification
widow woman murdered

मृतका जमना बाई भील (पत्रिका फोटो)

भदेसर (चित्तौड़गढ़): चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर थाना क्षेत्र के हट्टीपुरा गांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली सो रही 65 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मृतका की पहचान जमना बाई भील पत्नी भेरूलाल, उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के घर में सामान बिखरा मिला है। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग