
Accident
चूरू/सरदारशहर।
राजस्थान के चूरू जिले में दो कारों का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट की सूचना चूरू जिले के सरदारशहर की बताई जा रही है जहां दो कारों के भयंकर एक्सीडेंट से आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आठ घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से चार लोगों को बीकानेर रैफर किया है।
चूरू जिले के सरदाशहर के हरियासर घड़सोतान के पास मेगा हाइवे पर शनिवार रात को दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसके कारण कार में सवार तीन महिला सहित आठ जनें घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार जनों को बीकानेर रैफर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एलनाबाद निवासी विनोद कुमार गुप्ता 50, मधु गुप्ता 45 पंकज ग्रोवर 29, सुलेखा ग्रोवर 25, आशिन ग्रोवर 4, अर्चना ग्रोवर 65 व दूसरी कार में सवार वार्ड 40 निवासी भवानीसिंह राजपूत 23 व जगदीश मेघवाल 40 घायल हो गए। इन घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार, मधु गुप्ता, भवानीसिंह व जगदीश को बीकानेर रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी इसी कारण से एक्सीडेंट हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण स्पीड पर काबू नहीं पाया गया जिसके चलते कार बेकाबू हो गयी और आपस में भीड़ गई। बता दें कि एक्सीडेंट में 8 लोग घायल है और 4 लोगों को बीकानेर रैफर किया है। मामले में पुलिस ने वहानों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
Published on:
15 Jul 2018 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
