सादुलपुर के अस्पताल प्रभारी डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. राकेश, डॉ. सज्जन व चूरू से पहुंचे डॉ. संदीप के मेडिकल बोर्ड ने अजय जैतपुरा के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई थी, जो दो घंटे तक चली। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।