गांव सातड़ा निवासी हनुमानराम मेघवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई आशाराम (22) गांव में था। उसे गांव के ही दिनेश उर्फ धनेश, श्रवण, अनिल उर्फ बंटी, बीरबलराम जांंगिड़ उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गए। इसके बाद घर का दरवाजा बंद करके उसके पैर बांधकर बुरी तरीके से मारपीट की। मारपीट से घायल को घर के बाहर खड़ंजा के किनारे छोड़ दिया। आशाराम के हाथों के नाखून भी निकल गए थे।